Visitors have accessed this post 1050 times.
सिकंदराराऊ : अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु पूरे देश में सम्पर्ण राशि एकत्रित करने को अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत श्रीराम के भक्त राम लला की जन्मभूमि के लिए श्रद्धापूर्वक सहयोग प्रदान करने में जुटे हुए है। अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह राणा एवं जिलाअध्यक्ष गौरव आर्य को श्रीराम जन्म भूमि निर्माण हेतु कस्बा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ विजय प्रकाश ने 1 लाख रुपए की सम्पर्ण राशि भेंट की। इस दौरान विधायक श्री राणा एवं जिलाध्यक्ष श्री आर्य ने कहा कि समूचे भारत के श्रद्धालु श्रीराम को उनकी जन्म भूमि पर विराजमान करने के लिए जोर शोर से बढ़चढ़ कर भाग ले रहे है। इस धर्म के कार्य मे सहभागिता करने वालो का सदैव श्रीराम कल्याण करते है। सभी को इस धर्म के कार्य में बढ़चढ़ कर सहभागिता करनी चाहिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता ,मोनू माहेश्वरी, नगरअध्यक्ष नीरज वैश्य, गौरव गुप्ता आदि लोग मौजूद थे ।
इनपुट :- अनूप शर्मा
यह भी पढ़े : बनाया अपने रिश्ते को और भी मजबूत अपनाये यह तरीके
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp










