Visitors have accessed this post 1540 times.

सिकंदराराऊ : नगर पालिका क्रीडा स्थल में आयोजित टी 20 ऑल इण्डिया क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को फिरोजाबाद व चंदौसी के मध्य शानदार मुकाबला हुआ। जिसको देखने के लिए आस पास के क्षेत्र के लोगो ने बढ़चढ़ भाग लिया। मैच से पूर्व दोनों टीमो के मध्य टॉस हुआ। जिसमें फिरोजाबाद ने टॉस जीतकर 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान से 183 रन बनाए। वहीं चंदौसी ने 20 ओवर में 131 रन बनाए। जिसमे फिरोजाबाद ने चंदौसी को 52 रनों से हराया। मैच की एंपावरिंग सुभाष चंद्र दीक्षित एवं राकेश यादव ने की। कमेंट्री राजेंद्र मामा की । इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष मुशीर कुरैशी सभासद , पंकज पचौरी ,गौरव वार्ष्णेय ,राजू अंसारी, मेहरबान कुरैशी, अभिषेक वार्ष्णेय ,समी अख्तर कुरैशी, मोहम्मद खालिद कुरैशी, राजा कुरैशी आदि लोग मौजूद थे ।

INPUT – अनूप शर्मा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp