Visitors have accessed this post 1644 times.

सिकंदराराऊ :  क्षेत्र के गांव मऊ चिरायल में नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय की भूमि का उपजिलाधिकारी अंजलि गंगावर ने निरीक्षण किया। उक्त भूमि की राजस्व टीम द्वारा पैमाइश कराई गई तथा ग्रामीणों से वार्ता करके उपरोक्त भूमि का सीमा विवाद कृषकों की भूमि से लगी होने के कारण समाप्त कराया गया ।
गांव मऊ चिरायल में स्थित नवीन आश्रम पद्धति विद्यालय की भूमि को लेकर ग्रामीणों से विवाद चल रहा था । मामले को उपजिलाधिकारी अंजलि गंगावर द्वारा गम्भीरता से लिया गया। जिसके चलते उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुँचकर मामले की गहनता से पड़ताल की और राजस्व टीम द्वारा उक्त भूमि की पैमाइश कराई गई । बाद में उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर मामले को समाप्त कर दिया।

INPUT –  अनूप शर्मा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA ऐप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp