Visitors have accessed this post 668 times.

सासनी कोतवाली परिसर में शराब की 248 पेटियों को नष्ट किया गया।
शनिवार को न्यायालय के आदेश के चलते सासनी कोतवाली पुलिस ने 248 शराब की पेटी को नष्ट किया । साल 2019 में मुखबिर की सूचना पर सासनी कोतवाली पुलिस ने हरियाणा मार्का की 248 पेटियों को पकड़ा था,जिसको न्यायालय के आदेश पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन के बाद सीओ सिटी रुचि गुप्ता की मौजूदगी में थाना सासनी पुलिस ने कोतवाली परिसर में शराब की 248 पेटियों को नष्ट किया। इस दौरान सीओ सिटी रुचि गुप्ता, उप जिला अधिकारी राजकुमार यादव, कोतवाली प्रभारी गौरव सक्सेना, एस.एस.आई कृतपाल सिंह, एस. आई शांति शरण यादव, एसआई सतीश यादव, हेड मोहर कायम सिंह, कॉन्स्टेबल सुरेश,दिनेश,गौरव पूरी,आदि कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।

यह भी पढ़े : समुद्र का सबसे बड़ा और विशाल जीव जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp