Visitors have accessed this post 676 times.

सासनी : मोहल्ला छिपैटी स्थित गंगा मंदिर में वाष्र्णेय महिला समाज समिति सासनी इकाई अध्यक्षा श्रीमती रमा वाष्र्णेय द्वारा सभी समाज की महिलाओं समिति के साथ होली मिलन समारोह का अयोजन किया गया।
गुरूवार को आयोजित होलीमिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाया और भगवान श्री राधाकृष्ण स्वरूप बच्चों को सजाकर होली गीत एवं श्रीकृष्णराधा होली नृत्य किया गया। वहीं श्रीमती वाष्र्णेय ने कहा कि होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। जिस प्रकार होलिका भगवान भक्त प्रहलाद को गोद में लेकर अग्नि मंे बैठ गई और चूंकि होलिका की मंशा ठीक नहीं थी। और ध्रुव भगवान भक्ति में सराबोर थे। तो भगवान ने भक्त की रक्षा की और बुरी सोच रखने वाली का संहार किया। इससे हमें सीख मिलती है कि हमेशा भगवान भक्ति करते हुए अपने सभी कार्रों को करना चाहिए। इस दौरान श्रीमती नीता गुप्ता, सीमा मिश्रा, सुरभि वाष्र्णेय, सुनीता गुप्ता, सुषमा गुप्ता, वर्षा शर्मा, माधुरी शर्मा, भावना शर्मा, दीपशिखा, राधिका गुप्ता, आदि ने सभी को होली त्यौहारी की शुभकामनायें दीं।

इनपुट : आविद हुसैन

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp