Visitors have accessed this post 1128 times.
हाथरस : आज संस्कार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित मुरसान रोटी बैंक ने मुरसान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में सभी को प्रसादी बँटवाकर हनुमान जी प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष अध्यक्ष वैभव गोयल ने कहा कि इस संसार को चलाने वाला जो ईश्वर है वह कोरोना महामारी से सबको बचाये और जिसमे हनुमान जी कलियुग के देव है प्रभु सबको सुरक्षित रखे। संस्कार वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक ने कहा कि कोरोना काल मे भोजन सेवा हमेशा जारी है और रहेगी।हनुमान जी महाराज सब अच्छा करे सभी को सुरक्षित रखे लेकिन उसके साथ-साथ हमे भी मास्क पहनना है और सामाजिक दूरी बनाए रखनी है।
इस कार्यक्रम के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उपवेश कौशिक, जिलाध्यक्ष वैभव गोयल, नगर अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, संरक्षक प्रदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष नवल किशोर शर्मा, जितेंद्र भारती, मुनीश कुमार, उदय सिंह, शीतल वर्मा, शरद गौड़, संजीव शर्मा, राजेश उपस्थित रहे।
इनपुट :- ब्रजमोहन ठेनुआ
यह भी पढ़े : सफर के दौरान कितनी शराब ले जा सकते हैं अपने साथ । हक़ की बात ।
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप










