Visitors have accessed this post 569 times.
सासनी : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दुल्हन लेने गई बारात दूल्हे की हरकतों की वजह से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात बैरंग लौट आई।
जानकारी के अनुसार एक गांव से बारात दुल्हन लेने दूसरे गांव गई थी। बताते है कि बारात हंसी खुशी दुल्हन के गांव पहुंच गई। जहाँ दूल्हे को दुल्हन के गांव के किसी व्यक्ति ने गांजे का धुंआ उड़ाते देख लिया और इसकी जानकारी दुल्हन और उसके परिजनो को दी। इस धुंए की जानकारी से दुल्हन और उसके परिजनों का पारा सातवें आसमान पर चढ गया और दुल्हन ने नशेड़ी दूल्हा से शादी करने से इंकार कर दिया। इससे बारातियों और दूल्हा पक्ष के लोगों में खलबली मच गई। काफी मिन्नतें की मगर दुल्हन और उसके परिजन शादी करने को तैयार नहीं हुए। काफी बाद विवाद के बाद बारातियों को दूल्हा सहित बैरंग लौटला पडा। दूसरे दिन इस बात की चर्चा गांव में जोरों पर थी।
इनपुट : आविद हुसैन
यह भी पढ़े : जाने अक्षय के डेब्यू के वक्त कितनी साल की थी यह एक्ट्रेस
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








