Visitors have accessed this post 1229 times.

हसायन : हसायन क्षेत्र के गांव इटर्नी में नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू भैया व वरिष्ठ भाजपा नेता तेजवीर सिंह सिसौदिया का स्वागत सम्मान पूर्व प्रधान हरेंद्र पाल सिंह के आवास पर हुआ। धर्मेंद्र पाल सिंह ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद जैसे ही पहली बार गांव इटर्नी पहुंचे तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। एक एक कर सभी उपस्थित ग्रामीणों ने धर्मेंद्र पाल सिंह उर्फ पीलू भैया व तेजवीर सिंह सिसौदिया का माला पहनाकर जय घोष कर स्वागत सम्मान किया। स्वागत सम्मान करने वालो में हरेंद्र पाल सिंह पूर्व प्रधान ,ओमपाल सिंह, रघुवर दयाल, अवनीश कुमार, उमेश कुमार उर्फ पिंकू भैया, प्रेम कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, बीटू शर्मा, ऋषि कुमार, गौरव सिंह, टिंकू प्राधन आदि उपस्थित रहे।

इनपुट : यतेन्द्र प्रताप

यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास 

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE