Visitors have accessed this post 786 times.
इस अवसर पर ग्राम के प्रबुद्ध जनों एवं नारी शक्ति ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम के बुजुर्ग व्यक्तियों ने गुलाम भारत की तस्वीर सभी लोगों के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि हमारे अनेकों महान पुरुषों एवं हजारों भारत वासियों ने अपना बलिदान देकर इस देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया है। उन्होंने आने वाली पीढ़ी के लिए यह संदेश दिया कि वह किसी की भी गुलामी स्वीकार न करें और स्वतंत्र जीवन व्यतीत करें, देशभक्ति का पालन करें और अपने मातृभूमि का सम्मान करें। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान का सामूहिक रूप से गायन किया। प्राध्यापक शैलेंद्र यादव ने राष्ट्रीय गान करते हुए एवं स्वतंत्र भारत के प्रति विचार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा करने हेतु जागरूक किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव, ग्राम प्रधान श्री मूलचंद, सचिव श्री हरकेश यादव, नत्थी लाल यादव, प्रेमपाल यादव, प्रमोद यादव, आसाराम एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप








