Visitors have accessed this post 1063 times.
सासनी विद्युत खण्ड तृतीय के चेकिंग अभियान के तहत भीमराव अंबेडकर पार्क रुदायन रोड पर 22 जुलाई को अवैध केबल डालकर बिजली की चोरी पकड़ी है जिसमें विद्युत विभाग ने सेवक राजेश बौद्ध के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। इस के विरोध में दलित समाज के लोगों ने विद्युत खण्ड तृतीय के गेट पर धरना प्रदर्शन कर विद्युत विभाग एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा अधिशासी अभियंता तरन बीर सिंह को समस्या का समाधान करने हेतु ज्ञापन सोंपा। प्रदर्शन करने वाले लोगों में दलित काँग्रेस के जिला अध्यक्ष कुलदीप कुमार, सौरव कुमार, अमित कुमार, विशाल कुमार, राजेश कुमार, आनंद, विवेक, अजीत, आकाश, अनिल, निर्मल, सूरज आदि मौजूद थे।
इंपुट : देव प्रकाश
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








