Visitors have accessed this post 1101 times.
सासनी तहसील क्षेत्र के गांव नगला मियां देहात सासनी निवासी रामकुमार फिरोजाबाद में राज मिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था। अचानक वहीं उसके दो बच्चे बीमार हो गए।बीमार बच्चों को फिरोजाबाद के सौ शय्या हास्पिटल में भर्ती कराया गया । बताया जाता कि बीमारी के चलते फिरोजाबाद में इस दौरान दर्जनों बच्चों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सोमवार को फिरोजाबाद के सौ शय्या हास्पिटल जाकर बीमार बच्चों स्थिति का जायजा ले चुके हैं।मुख्यमंत्री महोदय पीड़ित परिवारों से बातचीत कर सही इलाज का वादा भी कर चुके हैं।
मुख्यमंत्री के जाने के बाद हास्पिटल के डॉक्टरों की लापरवाही को देखते हुए रामकुमार अपने परिजनों के साथ फिरोजाबाद से बीमार बच्चों को लेकर इलाज हेतु अलीगढ़ मेडीकल आ रहे थे,अलीगढ़ पहुंचने से पूर्व ही जलेसर के नजदीक रास्ते में ही उनकी 14 वर्षीय बेटी कोमल ने दम तोड़ दिया।दुखी परिवार बेटी का शव लेकर अपने परिजनों के साथ नगला मियां आ गया और कोमल के शव का दाह संस्कार कर दिया। परिजनों द्वारा दूसरे बीमार बच्चे का इलाज अब सासनी में ही कराया जा रहा है।
यह भी देखे : हाथरस के NINE to 9 बाजार में क्या है खास
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप
![]()








