Visitors have accessed this post 508 times.

गाजियाबाद
पुलिस पर भले ही देरी से काम करने के आरोप लगते रहे हों, लेकिन विधायक का चोरी हुआ मोबाइल ढूंढने में गाजियाबाद पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से रविवार रात चोरी हुआ विधायक का मोबाइल पुलिस ने 3 घंटे में ही ढूंढ निकाला।

इस बारे में फिलहाल कोई भी पुलिसवाला या विधायाक का जानकार बोलने को तैयार नहीं है। जानकारी के अनुसार रायबरेली के एक विधायक रविवार रात को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुके थे। रात 2 दो बजे उनका मोबाइल चोरी हो गया। 
जानकारी मिलने पर एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय खुद मौके पर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो विधायक का मोबाइल खोजने के लिए तुरंत टीम बनाकर पुलिस ने 4 लोगों को उठा लिया। सुबह 5 बजे गेस्ट हाउस से ही पुलिस ने उनका मोबाइल ढूंढ़ निकाला। इस संबंध में हिरासत में लिए गए संदिग्धों को बाद में विधायक के कहने पर पुलिस ने छोड़ दिया

यह भी पढ़े : वृंदावन के निधिवन का रहस्य जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.tv30ind1.webviewapp