Visitors have accessed this post 1082 times.
आज दिनाँक 15 नवंबर 2021 को सादाबाद इण्टर कॉलेज, सादाबाद में स्पीप कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। श्रीमान विपिन कुमार शिवहरे उपजिलाधिकारी सादाबाद द्वारा मतदाता की शपथ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के शिक्षक श्री मुनीष कुमार शर्मा द्वारा भारत निर्वाचन आयोग और मतदाता जागरूकता के विषय में विचार व्यक्त किए गए तथा श्रीमान उपजिलाधिकारी सादाबाद द्वारा लोकतंत्र में मतदाता और मतदान की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई। तथा झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। विद्यालय के छात्र/छात्राएं ने बड़े उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता के नारे लगाते हुए कस्बा का भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, पुलिस बल तथा स्वम् उपजिलाधिकारी महोदय अंत तक उपस्थित रहे। रंगोली में टीम इलमा प्रथम, टीम सिमरन द्वितीय, टीम मन्तशा तृतीय तथा टीम पूनम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा छात्र/छात्राओं को जीवन में कामयाबी का आशीर्वाद दिया गया।

![]()
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









