Visitors have accessed this post 1142 times.

हाथरस : ब्रज क्षेत्र मंत्री डौली माहौर एवं पूर्व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वासुदेव माहौर ने 78 विधान सभा क्षेत्र हाथरस में जलेसर रोड एवं ग्राम नयावांस एवं रावत रावत शिक्षा समिति जलेसर अड्डा आदि स्थान पर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत मिस्ड कॉल कराकर भाजपा के नए सदस्य बनाए , इस अभियान में बासुदेव माहौर व डौली माहौर ने भाजपा सरकार की जन कल्याण करी योजनाओं से लोगो को अवगत कराया जिसका सभी लोगों ने समर्थन किया और 2022 में उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार लाने का संकल्प लिया जिसका उपस्थित लोगों ने पूर्ण समर्थन किया , इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुबीन खान , दीपक माहौर आदि मौजूद रहे ।

इनपुट : राजदीप तोमर

अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप – http://is.gd/ApbsnE