Visitors have accessed this post 1765 times.
रोटरी 3110 के आगामी सत्र 2022 एवं 2023 के ऊर्जावान मंडलाध्यक्ष पवन अग्रवाल जो कि रोटरी क्लब काशीपुर से आते हैं, उन्होंने रोटरी क्लब सासनी के कर्मठ और जुझारू रोटेरियन विपुल लुहाड़िया को सह मंडलाध्यक्ष नियुक्त किया। विपुल ने अपने प्रेरणास्त्रोत मंडलाध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का आश्वासन भी दिया। रोटरी समाज सेवा के लिये हमेशा से ही तत्पर रहता है और छेत्र में रोटरी द्वारा कुछ अनूठे और नए कार्य कराने के बारे में भी विपुल ने प्रकाश डाला। रोटरी क्लब सासनी के नामित अध्यक्ष डॉ विकास सिंह साथ रहे।
INPUT – Dev Prakash Dev
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









