Visitors have accessed this post 1672 times.
स्विटजरलैंड ने ताबूत के आकार की एक मशीन को कानूनी मंजूरी दे दी है। इस मशीन की मदद से लोग मात्र 1 मिनट में बिना दर्द के शांतिपूर्ण तरीके से मौत को गले लगा सकेंगे। इस मशीन को बनाने वाली कंपनी ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि मशीन के अंदर ऑक्सीजन का स्तर बहुत कम हो जाता है जिससे इंसान की हायपोक्सिया और हाइपोकैनिया से मौत हो जाती है।
इस मशीन को अंदर बैठकर भी संचालित किया जा सकता है। यह मशीन ऐसे मरीजों के लिए मददगार है जो बीमारी के कारण बोल नहीं पाते हैं या हिल नहीं पाते हैं। इस मशीन को यूजर को अपनी पसंदीदा जगह पर ले जाना होगा। इसके बाद मशीन का नष्ट होने योग्य कैप्सूल अलग हो जाता है ताकि उसे ताबूत की तरह से इस्तेमाल किया जा सके। बताया जा रहा है कि आत्महत्या की मशीन बनाने का विचार गैर लाभकारी संस्था एक्जिट इंटरनैशनल के निदेशक और ‘डॉक्टर डेथ’ कहे जाने वाले डॉक्टर फिलीप निटस्चके ने दिया है।
यह भी देखें : इस उद्योगपति ने उत्तर प्रदेश के विकास में दिया योगदान और बना यूपी का नायक
अपनी क्षेत्रीय ख़बरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA चैनल का एंड्राइड ऐप –
![]()









