Visitors have accessed this post 679 times.

जलेसर। शकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेसर इसौली मार्ग स्थित गाँव बढनपुर कुंजमनपुर में सड़क किनारे वीरेन्द्र पाल सिंह पुत्र सूबेदार की झोपड़ी में लगी समर्सेबिल के स्टार्टर में शार्ट सर्किट होने की वज़ह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी में दो चारपाई, एक तख़्त, दो बिस्तर, अन्य किसानों को पानी की भराई (आपासी) के लेखाजोखा वाले रजिस्टर समेत झोपड़ी में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।जनहानि की कोई अप्रिय घटना होने का समाचार नहीं मिला है। हमारे एटा संवाददाता रमेश जादौन ने आग पीड़ित किसान वीरेन्द्र सिंह से फ़ोन पर जानकारी भी ली है। उन्होंने आग के बारे में जानकारी दी है।

INPUT – मोहित शर्मा

अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप

http://is.gd/ApbsnE