Visitors have accessed this post 826 times.
सिकंदराराऊ : पंत चौराहे के पास गलत साइड से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई तथा कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार पंत चौराहे से अलीगढ़ की ओर जा रही एक कार को सामने से विपरीत दिशा में अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार लोग बाल-बाल बच गए । मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली ले गई।
INPUT – Vinay Chaturvedi
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









