Visitors have accessed this post 520 times.

सिकंदराराऊ
स्थानीय पंत चौराहे के निकट एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार हेतु अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाजपा नेता रामवीर उपाध्याय को लेकर सपा नेता देवेंद्र अग्रवाल ने दिया विवादित बयान

मनोज 22 वर्ष पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव मानई थाना अकराबाद जिला अलीगढ़ अपनी बहन के यहां से जलेसर से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही सिकंदराराऊ के पंत चौराहे के निकट पहुंचा, तभी पीछे से तीव्र गति से आ रहे, एक ट्रक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह से कुचल गया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से डॉक्टर द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक उपचार देकर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

INPUT – Vinay Chaturvedi