Visitors have accessed this post 591 times.

सिकंदराराऊ
बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष के निवास पर महिलाओं का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को अंजलि वैश्य द्वारा टोपी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है।भारतीय संस्कृति में होली के त्यौहार का खास महत्व है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है।

भाजपा सरकार में हर स्तर पर महिलाओं को सम्मान मिला है और उन्हें समाज में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीरा माहेश्वरी ,आरती त्रिवेदी, शशिवाला वार्ष्णेय, राधा गुप्ता, हर्षा वार्ष्णेय, चंचल गुप्ता, संतोष पौरुष, साधना वार्ष्णेय , सीता वार्ष्णेय, सुषमा वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, मीरा माहेश्वरी, कमलेश शर्मा, शशांक वार्ष्णेय, प्रबीन वार्ष्णेय डौबी भाई, बृजमोहन गुप्ता, राजेंद्र सफी आदि रहे।

INPUT – Vinay Chaturvedi