Visitors have accessed this post 824 times.
सिकंदराराऊ पुरानी तहसील रोड स्थित सिद्ध पीठ चामुंडा माता मंदिर पर शनिवार की रात्रि विशाल हवन कुंड बनाकर यज्ञ का आयोजन किया गया। जहां विद्वान आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित के पावन सानिध्य में विधि विधान से यज्ञ हवन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से हवन कुंड में आहुतियां देकर विश्व कल्याण तथा खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान चारों तरफ माता के जयकारे गूंजते रहे। इस अवसर पर मंदिर में भव्य फूल बंगला सजाया गया। मंदिर परिसर रंगबिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। देर रात्रि तक मंदिर में भक्तिमय बना हुआ था। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी रामचंद्र बाजपेई आदि मौजूद रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
अपने क्षेत्र की खबरों के लिए डाउनलोड करें TV30 INDIA एप









