Visitors have accessed this post 1094 times.

सिकंदराराऊ में प्रशासन ने बुलडोजर चला कर दो अवैध अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए। कार्यवाही के दौरान बड़ी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा। उप जिलाधिकारी अंकुर वर्मा के निर्देश पर तहसीलदार सुशील कुमार ,नायब तहसीलदार अजय संतोषी एवं लेखपाल शिवकुमार शर्मा व विनय सेंगर ने कार्रवाई करते हुए पुरदिलनगर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम समाज की जगह में बन रही दुकान पर बुलडोजर चलवा दिया और अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। इसी क्रम में प्रशासन ने अलीगढ़ रोड पर पेट्रोल पंप के पास कब्रिस्तान की जगह पर की गई अवैध बाउंड्री को बुलडोजर चलाकर तुड़वा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

vinay