Visitors have accessed this post 518 times.

सिकंदराराऊ : कासगंज रोड पर गांव नगला जलाल के पास एक बच्चे को बचाने के प्रयास में असंतुलित होकर एक बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए ।जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र के गांव बरतर खास निवासी मुकेश पुत्र सुखपाल और नितिन कुमार पुत्र चंद्रपाल गुरुवार को गांव से सिकंदराराऊ की ओर आ रहे थे। जैसे ही वे कासगंज रोड स्थित गांव नगला जलाल के पास पहुंचे तो एक बच्चा अचानक सड़क पर आ गया। जिसे बचाने के प्रयास में उनकी बाइक असंतुलित हो गई और एक ट्रैक्टर में जा टकराई। जिससे मुकेश और नितिन घायल हो गए । घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जिनमें मुकेश कुमार को गंभीर चोट आई हैं।

vinay

http://is.gd/ApbsnE