Visitors have accessed this post 984 times.
एटा रोड स्थित गांव उमरावपुर के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
निक्की कुमार पुत्र अजय कुमार बाल्मीकि निवासी मोहल्ला रोशनगंज बाल्मीकि बस्ती सिकंदराराऊ मोटरसाइकिल पर सवार होकर एटा की तरफ से सिकंदराराऊ आ रहा था। जैसे ही गांव उमरावपुर के पास पहुंचा तो उसकी बाइक फिसल गई । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे उपचार हेतु प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
![]()









