Visitors have accessed this post 878 times.
सिकन्दराराऊ : पुलिस उपाधीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को थाना सिकन्दराराऊ क्षेत्र के ग्राम गन्थरी शाहपुर में हर्ष फायरिंग का एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया । जिसमें कुछ व्यक्ति हर्ष फायरिंग करते हुए दिख रहे हैं । वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक सिकन्दराराऊ को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। हर्ष फायरिंग करने वाले उक्त व्यक्तियों को वीडियो के आधार पर चिन्हित कर उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

![]()









