Visitors have accessed this post 1108 times.

सिकंदराराऊ : कल भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में विकास स्ट्रीट बाइक रैली का आयोजन सिकंदराराऊ विधानसभा में किया जाएगा। जिसका शुभारंभ हाथरस रोड पर सोमेश यादव जिला महामंत्री युवा मोर्चा के आवास पर किया जाएगा। जिसमें प्रदेश संगठन की तरफ से युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहेंगे ।
उक्त जानकारी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता व युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष लोकेश जादौन ने संयुक्त रूप से एक प्रेस वार्ता के दौरान पंकज गुप्ता के आवास पर दी ।
उन्होंने समस्त युवाओं से आह्वान किया कि शाम 5:00 बजे सोमेश यादव जी के आवास पर एकत्रित हों।

vinay