Visitors have accessed this post 649 times.

सिकंदराराऊ : नगर की ईदगाह एवं सभी मस्जिदों पर ईद की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई । जहां हजारों लोगों के द्वारा देश में अमन-चैन की दुआ मांगते हुए नमाज पढ़ी । नमाज होते ही सभी जगह समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले मिल ईद की मुबारकबाद दी है। प्रशासन के द्वारा नमाजी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जीटी रोड का ट्रैफिक कुछ समय के लिए रोक दिया गया। जिससे नमाज पढ़ कर आने वालों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी मस्जिदों पर पर्याप्त मात्रा में अधिकारियों के साथ फोर्स की ड्यूटी लगाई गई थी। जिनके द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में नमाज को अदा करवाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार, एसडीएम अंकुर वर्मा , क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह, कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने संभाल रखी थी।

vinay