Visitors have accessed this post 742 times.

सिकंदराराऊ : थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर घूमने वाले 1 वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुये 1 वाहन चोर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की हैं । जिनके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई चोरी की 1 मोटर साइकिल सं0 UP 86 AA 6589 बरामद हुई हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार उर्फ बिट्टू पुत्रशैलेन्द्र सिंह निवासी पोरा थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसने यह मोटर साईकिल अवागढ़ जनपद एटा से चोरी की थी जिस पर अपने भाई की मोटरसाईकिल के रजिस्ट्रेशन नम्बर UP 86 AA 6589 की नम्बर प्लेट लगाकर चला रहा है । इस सम्बन्ध में गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह उप निरीक्षक भवानी शंकर शर्मा एवं पुलिसकर्मी मनीष राणा व मोहित मौजूद थे।

vinay