Visitors have accessed this post 932 times.

सिकंदराराऊ : स्थानीय कोतवाली में शनिवार को ‘थाना दिवस’ का आयोजन कर अधिकारियों द्वारा आमजन की शिकायतों को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उप जिलाधिकारी वेद सिंह चौहान एवं सीओ ब्रह्म सिंह ने समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया तथा शेष शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निराकरण करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया । इस दौरान राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित को दिशा-निर्देश दिए गए । प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच करते हुए उनका त्वरित व विधिक निस्तारण कराया गया ।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं लेखपाल कानूनगो तथा उप निरीक्षक मौजूद रहे।

vinay