Visitors have accessed this post 869 times.

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर आज हाथरस जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर कांग्रेसियों ने हर्ष बनाया ढोल पर कांग्रेसी नाचे और राहुल गांधी प्रियंका गांधी मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई दी और हिमाचल की जनता का आभार जताया जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने सभी कांग्रेसियों का और उपस्थित जनों को मिष्ठान खिलाते हुए एक दूसरे को भाइयों का आदान प्रदान किया तो वही कहा कि आज लोकतंत्र की जीत हुई है जिस प्रकार भाजपा की सरकार तानाशाह रवैया रखते हुए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है उसके बावजूद हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने इतना बड़ा बहुमत हासिल किया है यह इस बात का पर्याय है कि देश की जनता कांग्रेस के कार्यों को पसंद करती है और माननीय राहुल गांधी द्वारा जिस प्रकार भारत को जोड़ने के लिए हजारों किलोमीटर पैदल चलकर इस देश की एकता और अखंडता को कायम करने का काम कर रहे हैं आज जनता राहुल गांधी के साथ खड़ी है प्रियंका गांधी की हिमाचल में मेहनत और उनकी दूरदर्शिता के कारण आज हिमाचल में हम इतने बहुमत के साथ जीते हैं कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र गौतम एडवोकेट महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बीना गुप्ता एडवोकेट शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा युवा सेवादल के जिला अध्यक्ष ठाकुर आकाश सिंह नारायण प्रसाद पिप्पल पंडित संतोष उपाध्याय विनेश कुमार एडवोकेट कपिल नरूला गजेंद्र सिंह दिवाकर अनुज कुमार चौधरी हाकम सिंह पंडित केशव पन्नालाल संजय कप्तान आदि मौजूद थे |

INPUT – BUERO REPORT