Visitors have accessed this post 1161 times.

सिकंदराराऊ के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार व अधिवक्ता देवेंद्र दीक्षित शूल ने ब्रज कला केंद्र के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य का बृज कला केंद्र के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर अपने आवास सिकंदराराऊ पर तिरंगा पटका एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया और कहा कि ब्रज कला केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री अशोक चक्रधर एवं समन्वयक विष्णु प्रकाश गोयल का धन्यवाद जिन्होंने हाथरस के साहित्य सेवी को यह सम्मान दिया क्योंकि विक्रमादित्य वास्तव में सच्चे साहित्य सेवी हैं पूरे वर्ष भर सर्वाधिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराते हैं जिससे नई प्रतिभाओं को मंच पर आने का अवसर प्राप्त होता है क्योंकि हाथरस काका और निर्भय श्याम बाबा सुरेश चतुर्वेदी की नगरी है हाथरस के साहित्य की माटी का कण कण पूरे देश में ही नहीं वरन पूरे विश्व में फैला हुआ है चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि हाथरस के साहित्यकार जो उन्हें प्यार स्नेह देते हैं वह उसके ऋणी हैं और उन सब का साथ और विश्वास उन्हें कार्य करने की और अधिक प्रेरणा देता है और आगे कहा कि उन्हें गर्व है कि हाथरस का नाम जहां काका के नाम से प्रसिद्ध है तो वहीं आज वर्तमान में डॉ विष्णु सक्सेना देवेंद्र दीक्षित शूल जैसे हमारी कवि और कवियत्री हमारे हाथरस का नाम पूरे देश में साकार कर रहे हैं इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा निखिल वर्ती पाठक नावेद खान पवन पंडित साकिर कुरेशी राशिद कुरैशी नवल नरूला आदि मौजूद थे |

INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :-