Visitors have accessed this post 726 times.

सिकंदराराऊ : निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष तथा सभासद पद के लिए नामांकन करने वालों की संख्या में लगातार तेजी आ रही है। शनिवार को ईद उल फितर के मौके पर सभासद पद के लिए लोगों द्वारा पर्चा दाखिल किए गए। जिसके चलते तहसील परिसर में काफी भीडभाड़ व हलचल देखी गई क्योंकि वार्ड सभासद के लिये प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन किया गया। सिकंदराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष पद का एक पर्चा बिका तथा एक ही नामांकन हुआ। वहीं सदस्य पद के लिए मंजू देवी पत्नी सत्येन्द्र कुमार वार्ड 9 से सहित 31 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। इस मौके जसवंत सिंह यादव, ओमवती यादव, देवेन्द्र कुशवाहा, डॉक्टर ललित वघेल मौजूद थे। पुरदिलनगर अध्यक्ष के लिए 2 पर्चा बिके व एक जमा हुआ तथा सदस्य के 20 जमा हुये और 5 बिके। हसायन में अध्यक्ष के 3 बिके और सदस्य के 8 बिके तथा 8 जमा हुये।

vinay

यह भी देखें :-