Visitors have accessed this post 599 times.

सिकंदराराऊ : गंभीर रोगियों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही अत्याधुनिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस जीवन रक्षक साबित हो रही है। एंबुलेंस के माध्यम से आपातकालीन मरीजों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा अस्पताल तक पहुंचाया जा रहा है। इस एंबुलेंस में वेंटीलेटर मॉनिटर की सुविधा पाई जाती है।
गौरतलब है कि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल से आपात परिस्थिति में मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए इस एंबुलेंस की सहायता ली जाती है। जनपद स्तर स्तर पर मौजूद इस एंबुलेंस की सुविधा से अब तक कई मरीजों को आपातकालीन में अस्पताल में मरीज को भर्ती कराया गया है। एंबुलेंस में तैनात कर्मियों की मदद से अभी हाल ही में गंभीर रूप से कार और ट्रैक्टर की भिड़त मैं दो लोग घायल हुए , जिन्हें सीएचसी सिकंदराराऊ हॉस्पिटल से बगला जिला हॉस्पीटल तक पहुंचाया गया। जहां से उसे तत्काल इलाज प्राप्त हुआ। एलएस एंबुलेंस में तैनात टेक्नीशियन अनमोल प्रताप एवं निलेश कुमार मौजूद रहे।

INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :