Visitors have accessed this post 794 times.

हाथरस : भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोगों के मध्य पहुॅचने तथा उनकी समस्याओं को सुनने का कार्य विभिन्न अभियानों के माध्यम से किया जा रहा है। इसी क्रम में बस्ती सम्पर्क अभियान भाजपा अनुसूचित मौर्चा द्वारा चलाया जा रहा है। जिसमें दलित बस्तियों में जाकर लोगों से मिलकर उनकी बात सुनना व सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में उन्हें बताने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में हाथरस नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा व अनुसूचित मौर्चा की प्रदेश मंत्री श्वेता चौधरी ने अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला सिंही गाॅव में पहॅुचकर लोगों से सम्पर्क किया और उनकी समस्यओं को सुना साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार तथा केन्द्र सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी तथा उनसे लाभ लेने का आहवान किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राजेश, महेश, रानी,सोनू,विपिन,कल्पना आदि उपस्थित रहे।