Visitors have accessed this post 611 times.

पुरदिल नगर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब की जयंती पर भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । प्रभात फेरी बाबा साहब पार्क से शुरू हुई।तथा विभिन्न गली मोहल्ले मे होते हुए मुख्य बाजार से होते हुए निकाली गई। तद उपरांत अम्बेडकर पार्क मे प्रभात फेरी का समापन किया गया

लोग बाबा साहब अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे । जगह जगह लोगों द्वारा बूंदी, शर्बत आदि का वितरण किया तथा जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
इस अवसर पर चेयर मैन हर्षकान्त कुशवाह, पुष्पेन्द्र कुमार ,जीतू चौधरी ,विलियम बाबू ,प्रताप सिंह सुमन ,चिरंजी लाल नेताजी दिनेश कुमार, अनिल गौतम ,अतीश गौतम,संदीप गौतम ,नेरश चन्द्र,विश्वरत्न ,आदि लोग मौजूद रहे ।

इनपुट : पुष्पकांत शर्मा