Visitors have accessed this post 1050 times.

मुरसान : कस्बा मुरसान के सादाबाद रोड स्थित आरबीएस पब्लिक स्कूल मे नौवीं की कक्षा मे पढ़ने वाली छात्रा डिंपल को द वर्नाक्युलर स्कूल देखने का मौका मिला है। जिसे अब प्रेरणा के रूप में विकसित किया गया है, यह एक सप्ताह लंबा अध्यन द्वारा बिताने का अवसर प्रदान करता है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता क्वालीफाई करने के बाद डिंपल को गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर हाथरस जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। डिंपल के प्रेरणा मिशन हेतु चयनित होने पर विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार ने छात्रा डिम्पल को स्कूल मे सम्मानित किया और उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल राजेश यादव भी मौजूद रहे।

यह भी देखें : Hasayan : ठाकुर हेल्थ क्लब ने किया पंकज ठाकुर का स्वागत सम्मान

INPUT – BRAJMOHAN THENUA