Visitors have accessed this post 769 times.
हाथरस : पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलिभारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम बांधनू (तहसील सासनी, जिला हाथरस) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका दृष्टिकोण, वैज्ञानिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता आज भी हमें एक प्रगतिशील भारत के निर्माण की प्रेरणा देती है।इस अवसर पर विवेक उपाध्याय जिला अध्यक्ष जी ने कहा पंडित नेहरू केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने भारत को आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष और शिक्षा-प्रधान राष्ट्र के रूप में ढालने का काम किया। आज हम उनके आदर्शों को अपनाकर ही सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।”कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
मुकेश उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह, सचिन उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय, जीतू चोहान, दीपक उपाध्याय, हिमांशु सेंगर, सचिन वर्मा, भूपेंद्र उपाध्याय, राज शेखर, विशाल कुमार बंटी, सिब्बू नगाइच एवं राहुल सेंगर।
INPUT – BUERO REPORT

यह भी देखें :









