Visitors have accessed this post 616 times.
सिकंदराराऊ : अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव एडवोकेट ने अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा उत्तर प्रदेश के संगठन को मजबूत करने के लिए मनोज यादव को जनपद हाथरस का जिलाध्यक्ष बनाया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज यादव का सिकंदराराऊ पधारने पर सुखवीर सिंह यादव के प्रतिष्ठान पर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष ने दी है उसको पूर्ण ईमानदारी से यादव महासभा के सिद्धांतों पर चलकर महासभा को मजबूत व सक्रिय करने में पूर्ण सहयोग दूंगा। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी अतिशीघ्र घोषित की जाएगी। अध्यक्षता कर रहे जिला संयोजक हरपाल सिंह यादव ने कहा कि संगठन का विस्तार ग्राम स्तर तक किया जायेगा। स्वागत समारोह में संजीव यादव नावली, समीर यादव एडवोकेट, श्रीनिवास यादव मुनीम जी, प्रवेन्द्र यादव एडवोकेट, गौरव यादव एडवोकेट, सुखवीर सिंह यादव, सुधीर यादव, रिंकू यादव, राहुल यादव, विनोद यादव, नितिन यादव, राजपाल सिंह यादव आदि मौजूद थे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI
यह भी देखें :









