Visitors have accessed this post 787 times.
सादाबाद इण्टर कॉलेज में विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत समर कैम्प का आयोजन हुआ जिसमें विद्यालय के प्रतिभागी छात्र/छात्राओं द्वारा योग व्यायाम का अभ्यास किया गया तथा छात्र/छात्राओं को देश भक्ति गानो पर डांस स्टेप सिखाये गएl और छात्र/छात्राओं द्वारा समर कैम्प के मुख्य विषय चित्रकला के अंतर्गत जल संरक्षण, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण पर चित्र बनाकर प्रदर्शित किये गएl उपरोक्त सभी विषय पर छात्र/छात्राओं को श्री मुनीश कुमार शर्मा ने विस्तार से जानकारी दी तथा प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने छात्र/छात्राओं को समर कैम्प में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित कियाl इस अवसर पर सर्व श्री धर्मवीर सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, संजीव कुलश्रेष्ठ, संजय बाबू, प्रशांत कुमार, गुलवीर सिंह, राहुल कुमार, रिंकू कुमार, राधेगोविंद आदि उपस्थिति रहे l

INPUT – RANJEET KUMAR

यह भी देखें :









