Visitors have accessed this post 335 times.
सिकंदराराऊ : छंद शास्त्र के ज्ञाता सिकंदराराऊ के वरिष्ठ कवि स्वर्गीय कुॅवर पाल शर्मा कुंवर के जन्मदिन के अवसर पर 2 अगस्त को शाम 4 बजे से विराट कवि सम्मेलन नगर पालिका परिषद परिसर में होगा। कार्यक्रम के संयोजक कवि कुंवर के पुत्र कवि प्रमोद विषधर ने बताया कि इस कवि सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय गीतकार डॉ विष्णु सक्सेना का अभिनंदन किया जाएगा ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर व जयपाल सिंह चौहान समाजसेवी एवं विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह राघव प्रबंध निदेशक राज आयुर्वेद रहेंगे।
कवि सम्मेलन में देवेन्द्र दीक्षित शूल, रोहित राकेश, शैलेंद्र मिश्रा ,महेश मंजुल ,डॉ उपेंद्र झा ,उन्नति भारद्वाज, कृष्ण मुरारी लाल मानव, डॉ.शैलजा दुबे ,धर्मेंद्र शर्मा ,राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ रंजीत शर्मा व कुमार शिव संभव आदि काव्य पाठ करेंगे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI

यह भी देखें :










