Visitors have accessed this post 62 times.

हाथरस : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रुहेरी मंडल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा श्रीमती प्रेमवती देवी इंटर कॉलेज बीछिया से शुरू होकर शहीद स्मारक स्थल टुकसान, इगलास रोड तक निकाली गई।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा जनपद हाथरस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर गौरव आर्य जी का, रुहेरी मंडल के मार्गदर्शक कुशलपाल सिंह पौरुष और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित अजय रावत (मंडल संयोजक आईटी) का स्वागत मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज शर्मा एवं मंडल महामंत्री विवेक रावत द्वारा पटका पहनाकर और राधा-कृष्ण की छवि भेंट कर किया गया।
अपने संबोधन में गौरव आर्य जी ने कहा: “तिरंगा हमारे देश के लोगों को एकजुट करता है। यह हमारे देश की आन, बान और शान है। इसी भावना के अनुरूप तिरंगा यात्रा न केवल एकता का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने के सामूहिक संकल्प को भी मजबूत करती है।”
देशभक्ति के नारों से गूंजा माहौल
तिरंगा यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राएं, क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के गीतों ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्रमय बना दिया।
यात्रा के समापन पर कारगिल के शहीद स्मारक स्थल पर मुख्य अतिथि एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं में ,प्रदीप शर्मा (मंडल अध्यक्ष), विवेक रावत (मंडल महामंत्री), मनोज शर्मा (प्रधानाचार्य), कुशलपाल सिंह पौरुष, अनंत सोलंकी, गोपाल सिंह पौरुष, विक्रम सिंह रावत, मुकेश कुमार शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुमित शर्मा (मंडल कोषाध्यक्ष), अनुज वाष्र्णेय, हरीओम चौधरी (अध्यापक), सरिता शुक्ला (अध्यापक), कल्पना शर्मा (अध्यापक), गौरीशंकर यादव, अजय रावत (वरिष्ठ भाजपा नेता), मनोज उपाध्याय, साहब सिंह वघेल (अध्यापक), किशोरीलाल शर्मा (अध्यापक), प्रिया शर्मा (अध्यापक), पवन कुमार शर्मा, दुष्यंत कुमार, चौधरी वीरेंद्र सिंह, उमेश चौधरी, महिपाल सिंह बघेल, राहुल उपाध्याय, हरीश गॉड, राजेश कुमार, अमित कुमार जादौन, श्याम दत्त शर्मा, चौधरी भूपेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, बैकेंश रावत, राजवीर सिंह, अजय प्रजापति, गिरीश शर्मा, हरीमोहन शर्मा, योगेंद्र कुमार, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी शामिल रहे।
यात्रा के अंत में मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सहयोग और प्रधानाचार्य मनोज शर्मा के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

INPUT – BUREAU REPORT