Visitors have accessed this post 105 times.

सादाबाद क्षेत्र के गांव कूपा के रहने वाले अजय कुमार सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके भाई सुरेंद्र सिंह उर्फ लाला चौधरी ने यह जानकारी दी है। अजय कुमार सिंह की पदोन्नति से पूर्व वह राजभवन में प्रतिसार निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, और उनके परिवार और समुदाय के लिए गर्व का क्षण है।
अजय कुमार सिंह की पदोन्नति होने से व उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों में खुशी और गर्व की भावना है। उनके भाई सुरेंद्र सिंह उर्फ लाला चौधरी, जो श्रीमती भगवान देवी हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक हैं, ने इस खबर की पुष्टि की है।

INPUT – RANJEET KUMAR