Visitors have accessed this post 170 times.

आज दिनांक 2 अक्टूबर 2025 को सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल व सभी शिक्षकों ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर ध्वजारोहण किया तथा उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य डॉक्टर राजीव कुमार अग्रवाल ने बताया गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाया और यही उनकी पहचान बनी। उन्होंने अपने जीवन में यह सिद्ध कर दिखाया कि सच्चाई की शक्ति और अहिंसा का रास्ता किसी भी बड़ी चुनौती का सामना कर सकता है। शिक्षक संजय कुमार ने महात्मा गांधी जी के चरित्र चित्रण पर डालते हुए बताया कि महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। गांधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 गुजरात के पोरबंदर नामक गांव में हुआ था। महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी और माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी अपने जीवन में सदैव अहिंसा का मार्ग अपनाया था और वे अन्य लोगों से भी इस मार्ग पर चलने की अपेक्षा करते थे। शिक्षक राजीव कुमार ने सत्य और अहिंसा की व्याख्या की । शिक्षक मुकेश दिवाकर जी ने खुद वह बदलाव बनें जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।कार्यक्रम का _संचालन_ शिक्षक अशोक कुमार ने किया तथा अशोक कुमार ने महात्मा गांधी जी का भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम गया।कु.प्रियंका ने महिला सशक्तिकरण पर बताया । इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार ,भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता ,अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी , हनी वशिष्ठ,शिवम कुशवाहा ,राम खिलाड़ी ,राकेश कुमार यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

INPUT – DEV PRAKASH