Visitors have accessed this post 225 times.

हाथरस : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शरद महेश्वरी ने समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अखिल भारतीय वाष्णेय महिला एसोसिएशन की कल्पना वाष्णेय, डिंपल वाष्णेय, सचिव श्वेता वाष्णेय, मीडिया प्रभारी प्रियांशी वाष्णेय, भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग तथा कवित्री रूपम कुशवाहा को सम्मानित कर महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।
शरद महेश्वरी ने कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति हैं और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

INPUT – RAHUL SHARMA