Visitors have accessed this post 690 times.
सिकंदराराऊ : बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री नवोदय विद्यालय अगसोली के क्रीड़ा स्थल में किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी विजय चौहान एवं पीएम श्री नवोदय विद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह द्वारा संयुक्त रूप से मशाल प्रज्वलित करके किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभा करने वाले छात्र-छात्राओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा बच्चों का स्वास्थ्य भी सही रहता है।
तनुष्का, आरुषि, शिवम, अखिल, गौरी, योगेश, राघव, अंकित कुमार, ज्योति, आशिकी, अर्जुन, आकाश माधव, मोहिनी, अंकुश, अभिषेक, सिंटू, कीर्ति, मोनिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार, प्रवीण सोमानी एवं समस्त शारीरिक शिक्षा अनुदेशक उपस्थित रहे।
INPUT – VINAY CHATURVEDI











