Visitors have accessed this post 182 times.
सासनी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गृह सम्पर्क अभियान जारी है। अभियान के दौरान सह विभाग संघ चालक श्रीमान ललित जी, जिला पर्यावरण प्रमुख विपिन गौड़, धर्म जागरण प्रमुख अनिल मिश्रा और एडवोकेट राजेश कुशवाहा ने क्षेत्र में घर-घर पहुँचकर लोगों को संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़ी गतिविधियों और इसके महत्व के बारे में बताया। टीम ने समाजिक समरसता, राष्ट्रहित और संगठनात्मक मूल्यों पर विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक लोगों को संघ के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। स्थानीय लोग भी इस पहल की सराहना करते दिखाई दिए।
INPUT – DEV PRAKASH











