Visitors have accessed this post 154 times.
सादाबाद के कुर्संडा रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्रों को संविधान के महत्व और उसकी बुनियादी बातों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संविधान की शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय की प्राचार्या मृदुला गौतम ने बच्चों को संविधान के इतिहास, उसकी विशेषताओं और नागरिकों के अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में सरल भाषा में जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

INPUT – RANJEET KUMAR











