Visitors have accessed this post 31 times.
सादाबाद : आगरा अलीगढ़ राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल पर लोकेश पुत्र रमेश चंद्र, सुनील पुत्र राजू और विशाल सवार थे। ये तीनों दिल्ली गेट, अलीगढ़ के निवासी थे और आगरा से अलीगढ़ लौट रहे थे। टक्कर के बाद तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने लोकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील और विशाल का उपचार जारी है।
पुलिस ने अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है |

INPUT – RANJEET KUMAR