Visitors have accessed this post 129 times.
हाथरस : 20 दिसंबर श्री बालाजी आश्रम बालाजी मंदिर कांधरपुर बरेली से चलकर हाथरस गोवर्धन के रास्ते श्री सालासर बालाजी धाम यात्रा का आज नगर पालिका परिषद हाथरस के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी ने स्थानीय मेडू रोड स्थित अपनी पेट्रोल पंप पर जोशीला स्वागत किया निवर्तमान पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी ने रथ पर विराजमान श्री बालाजी की पूजा अर्चना की प्रसाद लगाया और सभी पैदल यात्रियों को प्रसाद वितरण किया । आपको बताते चलें कि बरेली के कांधरपुर से 17 दिसंबर से प्रारंभ होकर यह पदयात्रा 21 दिसंबर श्री गोवर्धन पहुंचेगी तथा 24 दिसंबर को बालाजी धाम जाकर संपन्न होगी ! यह यात्रा श्री बालाजी दरबार सेवा समिति के अध्यक्ष श्री बनवारी लाल शर्मा जी के सानिध्य में चल रही है ! श्री बनवारी लाल शर्मा ने बताया की पदयात्रा से पूर्व सभी पदयात्री 40 दिन का उपवास करते हैं तत्पश्चात शोभा यात्रा निकाली जाती है । 
निवर्तमान पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी की पेट्रोल पंप पर सभी पद यात्रियों ने विश्राम किया इस बीच पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी ने सभी से परिचय किया, उनका कुशल क्षेम जाना और सभी को प्रसाद वितरण किया !
इस पदयात्रा में बरेली, शाहजहांपुर,रुद्रपुर, काशीपुर व अलीगढ़ सहित कुल 125 पदयात्री शामिल थे !
श्री बालाजी दरबार सेवा समिति के अध्यक्ष श्री बनवारी लाल शर्मा व सभी पद यात्रियों ने पंडित आशीष शर्मा जी का आभार व्यक्त किया ।










