Visitors have accessed this post 109 times.
सिकंदराराऊ : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम नवमी के पावन अवसर पर कस्बा सिकंदराराऊ में गुरुवार को भव्य राम नवमी मेला धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। मेला का शुभारंभ मोहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर से किया जाएगा। मेला कस्बा के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। धार्मिक उत्साह और भक्ति के माहौल के बीच मेला पूरे कस्बा का भ्रमण करेगा और अंत में पुनः श्री राधाकृष्ण मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगा। राम नवमी मेला समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को समिति के पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। सुरक्षा, सजावट और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेला में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।
INPUT – NEERAJ GUPTA











